Advertisement

विशेष पिछड़ी समुदाय के परिवारों के घर का सपना हुआ साकार

विशेष पिछड़ी समुदाय के परिवारों के घर का सपना हुआ साकार
जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों के कुल 1688 हितग्राहियों को मिला पक्का मकान
बलरामपुर 18 जनवरी 2023/ जिला बलरामपुर रामनुजगंज में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोग निवास करते हैं। कलेक्टर विजय दयाराम के. निर्देशन और जिला पंचायत की सीईओ रेना जमील की मंशा विशेष पिछड़े समुदाय के परिवारों तक शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने की रही है और इन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़कर इनका सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है। पहाड़ी कोरवा और पंडो समुदाय के कुल एक हजार 688 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मकानों स्वीकृति दी गयी है, जिससे पिछड़े समुदाय के परिवारों के पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पिछड़े समुदाय के परिवारों को पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। कच्चे के घरों में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को सुविधाओं से युक्त पक्का मकान मिलने से गरिमामय जीवन सुनिश्चित हो रहा है।
सभी सुविधाओं से युक्त पक्के मकान में कर रहे हैं खुशहाल जीवन यापन
ग्राम पंचायत जगिमा के निवासी टेलहवा देवी बताती हैं कि वह मनरेगा में मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती हैं, 5 सदस्यीय परिवार के साथ कच्चे के घर में अपना जीवन-यापन कर रही थी, उनके लिए पक्के का मकान एक सपने के जैसा था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें घर बनाने लिए पहली राशि का भुगतान हुआ तो खुशी का ठीकाना नहीं रहा, बड़े उत्साह के साथ उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा केवल पक्का मकान ही नहीं, बल्कि उन्हें नल-जल योजना मिशन के तहत पीने को स्वच्छ पानी, इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत् शौचालय निर्माण का भी लाभ मिला है, साथ ही उन्हें बिजली बिल हाफ योजना का भी लाभ मिल रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57