Advertisement

चिकित्सा का क्षेत्र संवेदना और सहृदयता का : टी.एस. सिंहदेव

रायपुर : चिकित्सा का क्षेत्र संवेदना और सहृदयता का : टी.एस. सिंहदेव

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने करीब 13 करोड़ की लागत से निर्मित नर्सिंग कॉलेज के नए भवन का किया लोकार्पण

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज राजनांदगांव के पेंड्री में शासकीय नर्सिंग कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कॉलेज भवन का मुआयना भी किया। राजनांदगांव में नर्सिंग कॉलेज के नए भवन का निर्माण लगभग 13 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

लोकार्पण कार्यक्रम में प्राध्यापकों और नर्सिंग छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सिंहदेव ने कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र मानवीय संवेदना और सहृदयता के लिए जाना जाता है। इन मूल्यों का ध्यान रखते हुए आप लोगों को अपने पेशे में सेवाएं देनी है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, खुज्जी की विधायक छन्नी साहू, राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, समाज सेवी पदम कोठारी, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. विष्णु दत्त, राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. रेणुका गहिने, संयुक्त संचालक जितेन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बंसोड़, अधीक्षक डॉ. प्रदीप बेक और नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शाइनी सजू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा तथा नर्सिंग कॉलेज के स्टॉफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57