Advertisement

शराब पी, प्रेमिका के घर गया और बनाने लगा संबंध, अचानक पहुंचा पिता और … खबर पढ़ कर दहल उठेगा दिल …

avaidh sambandh एक पिता की जमीन उसके पैरों तले से तब खिसक गई जब उसने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। मामला वाड्रफ नगर पुलिस चौकी के गुरुमुटी गांव की है जहां से ये दिल दहलाने वाला मामला सामने आ रहा है। दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद पिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसे जानकर हर किसी की रुह कांप गई।

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में प्रेमी को पाकर प्रेमी की हत्या कर दी गई। प्रेमिका के पिता समेत घरवालों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया फिर लाश कुएं में फेंक दी। तीन दिन तक घटना का किसी को पता नही चला फिर प्रेमिका ने पुलिस के पास पहुंच कर अपने प्रेमी की हत्या का राज उजागर कर दिया। इसके बाद 6 संदेहियों को हिरासत में लिया गया है।

मकर संक्रांति के एक दिन पहले वह गांव वापस आया था। मकर संक्रांति के दिन वह घर से अपने दोस्त के साथ बाहर निकला था। उसी दौरान उसने दोस्तो के साथ मिलकर शराब पी फिर अपनी प्रेमिका के गांव चला गया। मकर संक्रांति की रात जब वह घर वापस नही लौटा तो उसकी तलाश उसके घर वालेकरने लगे। इस बीच कुलदीप खैरवार की प्रेमिका पुलिस के पास पहुँच गयी और उसकी हत्या की जानकारी दी। जिससे पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Owner killing in Chhattisgarh: बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पिता हुआ आगबबूला, छह लोगों के साथ मिलकर की हत्या, फिर बेटी ने ऐसे खोला राज...

मृतक युवक शराब पीकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। उसकी प्रेमिका के माता पिता इस दौरान घर मे नही थे जिसका फायदा उठाकर वह उससे संबंध बनाने लग गया। उसके बगल में ही रहने वाले उसके रिश्तेदारों ने दोनो को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

उन्होंने कुलदीप की पिटाई करते हुए उसके प्रेमिका के पिता को सूचना दी। सूचना मिलने पर उसका पिता भी रात को ही पहुँच गया और लड़के के गले मे टंगिया से वार कर उसकी हत्या कर दी। फिर घर से थोड़ी दूर स्थित कुएं में उसकी लाश फेंक दी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही शव को कुएं से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और 6 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। बहुत जल्द पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57