Advertisement

पीएम ने किया इस्तीफे का ऐलान, बताई ये वजह

नई दिल्ली। जेसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि वो अगले महीने न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री का पद छोड़ देंगी. उन्होंने कहा कि छह साल तक ‘चुनौतीपूर्ण’ पद संभालने के बाद अब अगले चार सालों के लिए उनके पास योगदान देने के लिए कुछ ख़ास नहीं बचा है. इसलिए अब वो अगला चुनाव नहीं लड़ेंगी.

जेसिंडा अर्डर्न लेबर पार्टी की नेता के पद से 7 फ़रवरी तक इस्तीफ़ा दे देंगी. आने वाले दिनों में उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए वोटिंग होगी.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

न्यूज़ीलैंड में इस साल 14 अक्टूबर को आम चुनाव होने हैं.

अर्डर्न ने कहा कि वो अपने भविष्य के बारे में कुछ दिन बाद सोचेंगी. साल 2017 में 37 साल की उम्र में पीएम बनने वाली जेसिंडा अर्डर्न उस समय दुनिया में सबसे कम उम्र की महिला राष्ट्र प्रमुख बनी थीं. उन्होंने अपने कार्यकाल में कोरोना महामारी, क्राइस्टचर्च मस्जिद में हुई गोलीबारी जैसी कई चुनौतियां देखीं.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57