Advertisement

देश की बड़ी कंपनियों में से एक कोल इंडिया ने कोविड कालखंड में अपने कर्मचारियों और जन सामान्य को लाभान्वित करने के लिए 3000 रेमडिशिविर वैक्सीन खरीदना तय किया

कोरबा। देश की बड़ी कंपनियों में से एक कोल इंडिया ने कोविड कालखंड में अपने कर्मचारियों और जन सामान्य को लाभान्वित करने के लिए 3000 रेमडिशिविर वैक्सीन खरीदना तय किया है। इस पर 52 लाख 20 हजार रुपए खर्च किये जाएंगे। खरीदी जाने वाली मात्रा में से 1000 वैक्सीन की उपलब्धता एसईसीएल को होगी।
सूचनाओं के अनुसार 8 मई को कोल इंडिया ने इस बारे में हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीस लेब्रोरेटी लिमिटेड ग्लोबल जेनेरिक्स इंडिया अमीर पेट को मेल किया है। इसमें क्रय आदेश संख्या 182 के अंतर्गत उक्त वैक्सीन की 3000 मात्रा उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस पूरी प्रक्रिया पर कोल इंडिया 52 लाख 20 हजार रुपए खर्च करेगा। इसमें 12 फीसदी जीएसटी भी शामिल है। जानकारी के अनुसार रेडिक्स ब्रांड के ये इंजेक्शन 100 एमजी के मानक वाले होंगे। इनकी प्रति यूनिट्स कीमत 1740 रुपए है। कहा गया है कि क्रय आदेश जारी करने के 15 दिन के भीतर वैक्सीन की उपलब्धता कोल इंडिया को करा दी जाए ताकि वह अपनी उन इकाईयों में इसका वितरण प्राथमिकता के आधार पर कर सके। इसके लिए आवश्यकता के सिद्धांत को अहम माना गया है। कोल इंडिया ने कुल क्रय की जा रही मात्रा का एक तिहाई यानि 1000 वैक्सीन वायल एसईसीएल को देना तय किया है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश राज्य में एसईसीएल की कोयला परियोजनाएं संचालित हैं। इनमें बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी नियोजित हैं। कोरोना का संक्रमण इन राज्यों में जबरदस्त तरीके से बना हुआ है। इस स्थिति में कोल इंडिया की मंशा है कि किसी भी कारण से नुकसान को रोका जाए। मैनपावर को हर हाल में संरक्षित करने की नीति के अंतर्गत इस काम को किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47