Advertisement

सड़क हादसे में घायल कार चालक की उपचार के दौरान मृत्यु

सड़क हादसे में घायल कार चालक की उपचार के दौरान मृत्यु

नोएडा, थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के अगाहपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अधिकारी के अनुसार मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सेक्टर 49 के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला युवक प्रदोष पुत्र सुभाष चंद गत 15 जनवरी को कार में अगाहपुर गांव के पास से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रही एक अन्य कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में प्रदोष को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बीती रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57