
CRIME NEWS : जंगल ले जाकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल में तीन दिन पहले झाड़ियों में एक अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। इस हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि, पड़ोसी ने शराब पीने के बहाने महिला को जंगल ले गया, जहां उसका दोस्त महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन महिला ने विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे मौत के घाट उत्तार दिया और शव को झाड़ियों में छिपा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कोतवाली अन्तर्गत सिंदूरी ददरी टोला के जंगल में बीते 17 जनवरी को अर्धनग्न संदिग्ध अवस्था में बिजली ऑफिस के पास रहने वाली महिला का शव मिला था। प्रथम दृष्ट्या यह मामला महिला के साथ रेप कर हत्या का प्रतीत हो रहा था।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल में जुटी इस दौरान पता चला कि महिला को पड़ोसी लक्षमण गुप्ता ने अपने साथी मुन्ना सिंह के साथ मिलकर शराब पीने के बहाने बाइक में बैठाकर की ओर जंगल ले गया था, जहां लक्ष्मण का दोस्त मुन्ना महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जिसका विरोध करते हुए महिला ने थाने में शिकायत करने की बात कही, जिससे आरोपी आक्रोशित गए और उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में छिपा दिया था।










