Advertisement

छत्तीसगढ़ : पाइपलाईन बिछाते समय मटके में मिले मुगलकालीन 65 चांदी के सिक्के व अन्य पुरावशेष

रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बाजार-नवागांव (ग्राम पंचायत बडगांव-चारभाठा) में नल पाईपलाइन खुदाई के दौरान मुगल काल के 65 चांदी के सिक्के प्राप्त हुए हैं। पुरावशेष विशेषज्ञों के अनुसार मुगलकालीन यह सिक्के लगभग 1700-1800 ई. के बताए जा रहे हैं। इसके अलावा खुदाई के दौरान मिश्रित धातु के 3 बाघनखनुमा अंगुठियां और मिश्रित धातु के 2 कड़े भी मिले हैं।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन के तत्वावधान में नल जल योजना के तहत ग्राम बाजार नवागांव में पाइपलाइन बिछाते समय 65 रजत (चांदी) के सिक्के सहित अन्य पुरावशेष एक मटके से प्राप्त हुए हैं। डोंगरगांव के अनुविभागीय अधिकारी सुनील नायक ने बताया कि विवेक आचार्य संचालक पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय रायपुर के निर्देशन में विभागीय दल जिसमें डॉ. प्रताप चन्द पारख उप-संचालक, डॉ. वृषोत्तम साहू उत्खनन सहायक एवं डॉ. राजीव मिंज तथा डोंगरगांव के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा डोंगरगांव थाना प्रभारी बरेठ के पास जमा पुरावशेषों व प्राप्ति स्थल का निरीक्षण किया गया। पुरावशेषों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर में संग्रह हेतु कार्यवाही की जा रही है।
संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संचालक  आचार्य ने बताया कि राजनान्दगांव जिले के ग्राम बाजार नवागांव से प्राप्त चांदी के सिक्के पर प्रथम दृष्टया मुगलकालीन शासक अहमद शाह बहादुर के काल में जारी हुए प्रतीत होते हैं, जो कटक टकसाल में बने हैं। सिक्कों में उत्कीर्ण लिपि अरबी-फारसी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57