Advertisement

मोदी राज में पहलवान बेटी भी सुरक्षित नहीं : वंदना राजपूत

रायपुर ।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के दावों की पोल खुल रही है।  महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केन्द्र सरकार के नीयत और नीति पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि आज मोदी राज में पहलवान बेटी भी सुरक्षित नहीं जिस पहलवान बेटी ने भारत का मान-सम्मान गौरव बढ़ाया भारत को पदक दिलाया।  आज उसी बेटी का मान-सम्मान को भारत सरकार बचा नहीं पाई।  जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो बेटियाँ जाये तो कहां जाएं? ये भक्षक है कुश्ती संघ के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के सांसद ब्रज भूषण शरण है जो उन लोगों का लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे है. कितना शर्मनाक और दर्द विदारक घटना है लेकिन उन बेटियों का साथ क्यों नहीं दिख रही है? केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, वित्त मंत्री सीतारमण क्या सत्ता के लालच में भाजपा के महिला नेत्रियों की संवेदनाएं मर गई है?

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मोदी के बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं के नारे का भयावह और शर्मनाक है. सच पूरी दुनिया में अपनी ताकत का लोहा मनवा कर पूरी दुनिया में परचम लहराने वाले पहलवान बेटियों की बात क्यों नहीं सुन रहें है नरेन्द्र मोदी, क्योंकि कांड करने वाला बीजेपी के सांसद है. बीजेपी की डीएनए ही ऐसे है उत्तर प्रदेश में उन्नाव के कांड हृदय विदारक घटना में बीजेपी विधायक रेपिस्ट और इस बलात्कारी को बचाने बीजेपी नेता झंडा लेकर निकलते है।  कठुवा कांड में बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना.उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता ने अंकिता भंडारी को देह व्यापार में धकेल रहे थे अंकिता के मना करने पर बेदर्दी से मार दिया गया. छत्तीसगढ़ में तो ब्रम्हानंद जैसे रेपीस्ट को भाजपा टिकट देती है।  पूर्ववर्ती रमन सिंह के ओ.एस.डी. ओ.पी.गुप्ता एक नाबालिग बच्ची के बलात्कारी को संरक्षण देने का काम भाजपा के नेता करते है. झलियामारी कांड, मीना खलको कांड अनगिनत कांड पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार में हुए और आरोपी को संरक्षण देने का काम भाजपा के नेता करते आ रहे है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि हाथी के दांत खाने का और दिखाने का और होते है वैसे ही नरेन्द्र मोदी है जिस दिन चिल्ला-चिल्ला कर बेटियों के बारे में कह रहे थे ठीक उसी दिन बिलकिस गैंगरेप के 11 आरोपियों को भाजपा सरकार ने रिहा कर दिया।  मोदी राज में बेटियाँ सुरक्षित नहीं आरोपियों को संरक्षण दिया जाता है. भाजपा के नेता बलात्कारी को संस्कारी कहते है बलात्कारी कैसे संस्कारी हो सकता है?

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57