Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का रायपुर में जोरदार स्वागत

रायपुर : भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का रायपुर में जोरदार स्वागत

राजकीय गमछा पहनाकर किया गया खिलाड़ियों का स्वागत-अभिनंदन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

आज शाम करीब 6 बजे स्पेशल चार्टर प्लेन से रायपुर पहुंची। भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम का रायपुर एयरपोर्ट से लेकर होटल पहुंचने तक के पूरे रास्ते में खेलप्रेमियों ने क्रिकेटरों का स्वागत किया। होटल पहुंचते ही टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का स्वागत छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे से किया गया। खिलाड़ियों ने भी छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे को देर तक अपने कंधे पर सजाये रखा। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांडया, गेंदबाज मोहम्मद सिराज, तेज गेंदबाज उमरान मलिक, विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर सहित कई खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे को धारण किया। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी राजकीय गमझे को पहनकर काफी प्रसन्न दिखाई दिए।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को संरक्षित और उनको एक नई पहचान देने के लिए छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा, छत्तीसगढ़ के राज्य गीत का गायन, अतिथियों का राजकीय गमछा से स्वागत, तीज त्योहारों का परंपरा अनुसार विशेष रूप से आयोजन किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

खाने में भी छत्तीसगढ़िया स्वाद

पहली बार राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल मैच की तैयारी में रायपुर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तो पूरी तरह से तैयार है ही। मेहमान नवाजी के लिए रायपुर के होटलों में भी शानदार व्यवस्था की गयी है। खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़िया स्वाद से भी परिचय कराया जायेगा। मिलेट्स सूप और मिलेट्स स्लाद के साथ-साथ छत्तीसगढ़िया पारंपरिक स्वाद भी खाने में देखने को मिलेगा।

21 को है मैच, कल करेगी दोनों टीमें प्रैक्टिस

रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी को दुधिया रोशनी में मैच खेला जायेगा। ये पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच है, लिहाजा स्टेडियम पूरी क्षमता के साथ भरी होगी। भारतीय टीम के हैदराबाद में फार्म को देखते हुए रायपुर में भी दिलचस्प मैच की उम्मीद है। इससे पहले शुक्रवार को दोनों टीमें प्रैक्टिस के लिए उतरेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57