Advertisement

CRIME : राजधानी में लाखों के गांजे के साथ नाबालिग समेत चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

रायपुर : RAIPUR CRIME : राजधानी रायपुर में लाखों के गांजे के साथ नाबालिग समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में आज 19 जनवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत सोनडोंगरी स्थित कान्हा ढ़ाबा पास कुछ व्यक्ति दोपहिया वाहन में गांजा रखें है तथा बिक्री कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.सी.पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक मयंक गुर्जर(भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर गांजा बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रोशन वर्मा, रोशन राय एवं महावीर पाण्डेय निवासी रायपुर होना बताये तथा एक लड़का विधि के साथ संघर्षरत बालक है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे दोपहिया वाहन की तलाशी लेने पर दोपहिया वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा चारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 किलो 700 ग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन एवं घटना से संबंधित 04 नग मोबाईल फोन तथा बिक्री रकम 2600/- रूपये जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 24/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार – 01. रोशन वर्मा पिता धीरेन्द्र वर्मा उम्र 23 साल निवासी गोन्दवारा सतनामी पारा थाना खमतराई जिला रायपुर।

02. रोशन राय उर्फ गोल्डन पिता प्रमोद राय उम्र 20 साल निवासी अटल आवास थाना कबीर नगर।

03. महावीर पाण्डेय पिता स्व. शिवदास पाण्डेय उम्र 40 साल निवासी अटल आवास थाना कबीर नगर।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57