Advertisement

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी जोरों पर, जायजा लेने रायपुर पहुंची छग प्रभारी कुमारी सैलजा…

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी जोरों पर है. आयोजन के संबंध में पदाधिकारियों से चर्चा करने छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर पहुंच गई हैं.

कुमारी सैलजा ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम चरण में है. 30 जनवरी को कश्मीर के श्रीनगर में झंडा फहराया जाएगा. वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत होगी, जो लगभग 2 महीने तक चलेगी. इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता घरों तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसके पहले कुमारी सैलजा के एयरपोर्ट पहुंचने पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, रामगोपाल अग्रवाल सहित कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया. तय कार्यक्रम के अनुसार, कुमारी सैलजा सुबह 11 बजे प्रस्तावित महाधिवेशन स्थल का निरीक्षण करेंगी. 21 जनवरी को सुबह 11 बजे राजीव भवन में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी को लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी. 22 जनवरी को सुबह 8.15 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57