Advertisement

बीएसपी क्वार्टर में सड़ी-गली लाश मिलने से मची सनसनी, अकेले रहता था कर्मचारी…

बालोद। दल्ली राजहरा बीएसपी क्वार्टर में कर्मचारी की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच में जुट गई है.दल्ली राजहरा के निर्मला सेक्टर स्थित एक बीएसपी क्वार्टर से बदबू आने की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस जब दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो क्वार्टर में अकेले रहने वाले कर्मचारी नंदा चिन्ना रायडू की सड़ी-गड़ी लाश पलंग पर पड़ी मिली. लाश को देखने पर दो-तीन दिन पहले मौत होने की आशंका जताई गई है. बहरहाल, पुलिस ने पूरे मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57