Advertisement

दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत, बचाने को पहुंची बेटी और पड़ोसी महिला हुईं घायल…

बालोद। बालोद जिला के दल्ली राजहरा में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं चीख-पुकार सुनकर बचाने आई उसकी बेटी और पड़ोसी महिला घायल हो गईं.

जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर के आंगन में बर्तन साफ कर रही थी. इसी दौरान घर में लगे वायरिंग के अर्थिंग तार में अचानक करंट प्रवाह होने लगा, जिसकी चपेट में महिला आ गई. महिला की चीख-पुकार सुन उसकी बेटी व पड़ोस में रहने वाली महिला बचाने पहुंची तो उन्हें भी झटका लगा.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों ने तत्काल तीनों को पास मे स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने अनिता प्रसाद को मृत घोषित कर दिया. वहीं पड़ोसी महिला को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. मृतिका की बेटी को भर्ती कर उपचार किया जा रहा. घटना के बाद दल्ली राजहरा पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही में जुट गई है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57