Advertisement

SUICIDE NEWS : सुसाइड नोट लिख Bsc Final की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

दुर्ग। SUICIDE NEWS : जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ने वाली 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। पुलिस को कमरे से एक कॉपी में लिखा सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि युवती ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि उन्हें गुरुवार को सूचना मिली की विश्वबैंक कॉलोनी में एक कॉलेज छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी ने तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने पाया कि घर के अंदर कमरे में एक युवती फंदे से लटकी हुई है। पूछताछ में उसका नाम पूजा बघेल बताया गया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और युवती के शव को नीचे उतरवाया। तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा की और कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उन्हें युवती के कमरे से एक डायरी मिली है। उस डायरी में अजीब सी हैंडराइटिंग में कुछ लिखा है। टीआई मनीष शर्मा का कहा है कि डायरी में क्या लिखा है ये पूरा समझ नहीं आ रहा है। इसलिए किसी एक्सपर्ट से उसे पढ़वाया जाएगा। खुदुकुशी का कारण जानने के लिए पुलिस परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ करेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57