Advertisement

नए संसद भवन में आयोजित होगा बजट सत्र, सामने आई तस्वीरें

31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले नए संसद भवन के हॉल की तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन नवंबर 2022 थी, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह जनवरी के अंत तक तैयार हो जाएगा।

ऐसी उम्मीद है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी 2023 को नए लोकसभा भवन से संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद 1 फरवरी, 2023 को नए लोकसभा सदन से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। हालांकि, सरकार ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि बजट सत्र नए भवन में शुरू होगा या सत्र का दूसरा भाग इसमें आयोजित किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नए भवन का प्रोजेक्ट टाटा को 2020 में 861.9 करोड़ रुपए में दिया गया था। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी लागत करीब 1,200 करोड़ रुपए तक बढ़ गई है।

नए लोकसभा चैंबर में 888 सीटें हैं और भविष्य में परिसीमन के साथ सदन की संख्या बढ़ने पर और भी अधिक सांसदों को समायोजित करने की क्षमता है। राज्यसभा कक्ष में 384 सीटें हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57