ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों में हो रहे हैं मतदान

भोपाल। मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों में आज चुनाव हो रहे हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। पांच लाख सात हजार 308 मतदाता 720 केंद्रों पर शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतगणना और परिणाम की घोषणा 23 जनवरी को होगी।
मतदान गुना जिले की नगर पालिका राघौगढ़-विजयपुर, बड़वानी जिले की बड़वानी, सेंधवा, खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़, धार जिले की धार, मनावर एवं पीथमपुर, अनूपपुर जिले की जैतहरी, खंडवा जिले की ओंकारेश्वर, धार जिले नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से कराया जा रहा है। सभी जगहों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। अब तक किसी भी मतदान केंद्र पर किसी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!