Advertisement

CG NEWS : जंगली सुअर का शिकार करने बिछाया जाल, करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

रायगढ़। जिले के ग्राम गुर्दा में जंगली सुअर के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आकर एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। 100 फीसदी झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, खरसिया वन परिक्षेत्र के ग्राम गुर्दा में किसान ने खेत में जंगली सुअरों के लिए बिजली का तार बिछाकर रखा था। महिला बसंती सिदार (60 वर्ष) लकड़ी लेने जंगल में गई थी। इस दौरान वह बिजली की तार की चपेट में आ गई। करंट से बुरी तरह से झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जंगल से करीब 2 से 3 किमी दूर राजस्व क्षेत्र में घटित हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

घटना की जानकारी लगते ही खरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि जंगली जानवरों के शिकार के लिए कई लोग बिजली का तार बिछाकर रखते हैं। ऐसा करना गैरकानूनी है। खरसिया पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57