Advertisement

भारत-न्यूजीलैंड मैच की टिकटों को लेकर बवाल, डीजीपी-एसपी को लिखा पत्र…

रायपुर राजधानी रायपुर में शनिवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए दोंनो देशों की टीम रायपुर पहुंच चुकी है।  इससे पहले आज दोनों टीमें प्रैक्टिस करेगी। वीर नारायण स्टेडियम भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है। इसमें करीब 65 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है।

इन सब के बीच जहां क्रिकेट प्रेमियों को टिकट नहीं मिल पा रही है तो वही अब एक क्रिकेट प्रेमी ने डीजीपी-एसपी को पत्र लिखा है। शिकायत में सीएससीएस के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करने की मांग की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बहुत से ऐसे लोग है जिन्होंने टिकट के कालाबाजारी के इल्जाम लगाए है।

वही दूसरी तरफ एक क्रिकेट प्रेमी ने जिनका नाम बजरंगी वर्मा ये पत्र लिखा है कि वन डे इंटरनेशनल मैच जो की रायपुर छत्तीसगढ़ का पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच है, हेतु जानता जनार्दन में बेहद उत्साह का माहोल है।

टिकट्स की बिक्री पे टीएम के माध्यम से किया जा रहा है पर ना के बराबर लोगों को टिकट्स मिल पा रहा है और वेबसाइट क्रैश हो जा रहा है।

रायपुर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन, जीवन नगर के ऑफिस में टिकट्स बाँटे जा रहे हैं एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की के पदाधिकारियों के द्वारा टिकट्स की काला बाजारी कि जा रही है जिससे कि आम जानता में बेहद निराशा की भावना है।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की काला बाजारी में संलिप्तता हेतु एफआईआर सूचीबद्ध कर आवश्यक जाँच करने हेतु आदेशित करने की कृपा करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57