ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CRIME : पुलिस ने अंतर्राज्यीय आरोपी को 12 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में पुलिस ने गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 किलो नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मदन लाल उम्र 55 साल निवासी मेरठ शिव मंदिर के पास नयी बस्ती थाना ट्रांसपोर्ट नगर उत्तर प्रदेश होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मदन लाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!