Advertisement

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 625 जोड़ों के हुए सामूहिक विवाह

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिया नव-दम्पत्ति को आशीर्वाद
भोपाल। वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि गृहस्थी की सामग्री के साथ खुशी से बेटियों के हाथ पीले कर विदा किया जा रहा है। इससे नव-दम्पत्ति अपने जीवन की शानदार नई शुरूआत कर सकेंगे। मंत्री डॉ. शाह खण्डवा जिले के खालवा जनपद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 625 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वन मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए जो सौगातें दी हैं, वह ऐतिहासिक है और इसका अनुशरण अन्य प्रदेश भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह सोच है कि बेटियों के हाथ पीले करने में माता-पिता को कर्ज न लेना पड़े, इसके लिए योजना में प्रत्येक बेटी के विवाह के लिये 55 हजार रूपए का प्रावधान किया गया है। वन मंत्री डॉ.शाह ने नव-दम्पत्ति को कलर टी.व्ही., कुर्सी, टेबिल, स्टील की अलमारी, विस्तर, पलंग, दुल्हन के कपड़े, प्रेशर-कुकर, दीवाल घड़ी, 140 ग्राम चांदी, गृहस्थी के 5 बर्तन के साथ 11 हजार रूपए के चेक वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैतूल सांसद श्री डी.डी.उइके ने की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57