CG ACCIDENT : तेज रफ़्तार बाइक हुई हादसे का शिकार, 3 युवक गंभीर रूप से घायल

कोरबा : CG ACCIDENT : राज्य में सड़क दुर्घटनाएं नहीं थम रही है, यहाँ रोज लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं, इसी बीच जिले में तेज रफ़्तार बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। जिसमें 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि, सुअर के बाइक से टकराने से यह हादसा हुआ। पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरबुंदिया का है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मिली जानकारी के अनुसार, सरगबुंदिया निवासी निर्मल साहू, सुकुंवर सिंह और अजय सिंह सिदार तीनों बाइक पर सवार होकर कोरबा की तरफ जा रहे थे। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग के सरगबुंदिया के पास अचानक सड़क पर सुअर आ गया, जिससे टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे

हादसे के बाद राहगीरों ने उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। तीनों के हाथ-पैर और चेहरे पर गंभी चोटें आई है। पुलिस ने घायल युवको का बयान दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।