
CRIME NEWS : युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को 2 घंटे के भीतर धरदबोचा
सारंगढ़-बिलाईगढ़। CRIME NEWS : जिले में गुनहगारों की अब खेर नहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ के निर्देशन पर जिले में महिला एवं बच्चो के विरूद्ध घटित अपराधों में तत्परता पूर्वक आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये हैं। जिसके पालन में नव पदस्थ थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना बिलाईगढ़ पुलिस टीम द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म के रिपोर्ट के दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
दिनांक 19.01. 2023 को प्रार्थी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दिनांक, घटना, समय को आरोपी द्वारा पीडिता को डरा धमका कर जबरदस्ती बलात्कार किया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 16/2023 धारा 506, 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना पतासाजी के दौरान सूचना पर आरोपी अंगद उर्फ रोहित भारती पिता महादेव उम्र 26 वर्ष साकिन टेढीभदरा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को पकड़ लिया गया है। विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड में उपजेल बलौदाबाजार भेज दिया गया।










