ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पड़ोसी ने की महिला की हत्या, मृतका की बेटी को घायल, ये है वजह…

बिलासपुर । जिले में मामूली सी बात पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घर के सामने गली में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या कर दी। विवाद शांत कराने पहुंची बेटी के गर्दन पर भी वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। यहां के ग्राम पेंडारी के सतनामीपारा में रहने वाला मंगलूराम कुर्रे (50) ऑटो चलाता है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

घर में उसकी पत्नी शैलकुमारी कुर्रे (45) और दो बेटी सुचित्रा कुर्रे (18) और शिवानी कुर्रें (17) रहती हैं। शनिवार की शाम करीब 5ः30 बजे उनके पड़ोसी जमुना प्रसाद अनंत और परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। गली में पानी बहाने के नाम पर विवाद होना बताया जा रहा है। इस विवाद में जमुना प्रसाद ने कुल्हाड़ी से शैलकुमारी हत्या कर दी।जमुना प्रसाद ने झगड़ा छुड़ाने पहुंची शैलकुमारी की बेटी सुचित्रा पर भी हमला कर दिया जिससे वह गिर गई और बेहोश हो गई। विवाद के समय उसके पिता मंगलूराम ऑटो चलाने गया था। सूचना के बाद वह तत्काल घर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचित्रा को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाने में शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!