छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

डाक्टर नीरज कुशवाहा एवं उनकी टीम की मेहनत रंग लाई ।कोरोनो को मात दे स्वस्थ होकर लौटे दो मरीज

रिपोर्ट रवि गोस्वामी सीतापुर

सीतापुर:-कोरोना महामारी के संक्रमण की चपेट में आकर पॉजिटिव होने वाले दो मरीजो ने चिकित्सक की देखरेख में हुए उपचार के बाद कोरोना को मात दे दिया।उपचार के बाद दोनों मरीजो के हालत में सुधार के बाद उन्हें कोविड हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।इस दौरान उन्हें कोविड 19 के तहत जारी प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए है।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम भुषु निवासी मिराजुल हुसैन एवं जोबाटिकरा निवासी शिवनंदन कुशवाहा कोरोना की चपेट में आकर संक्रमित हो गए थे।दोनों को साँस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहाँ जाँच के दौरान शिवनंदन का ऑक्सीजन लेबल 80 एवं मिराजुल का 84 था।दोनों की हालत नाजुक देख उन्हें जीवन रक्षक उपकरण में भर्ती कर डॉ नीरज कुशवाहा नेअपनी टीम के साथ उनका उपचार शुरू किया।शुरू के एक दो दिन तो काफी दिक्कत भरे रहे चिकित्सा दल ने हार नही मानी।दोनों को जरूरत के हिसाब से दवाईयां दी गई और उनका ऑक्सीजन लेबल पर बराबर नजर रखा गया।अंततः मरीजो की हिम्मत और डॉ नीरज एवं उनकी टीम की मेहनत रंग लाई और दोनों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने लगा और ऑक्सीजन लेबल भी बढ़ने लगा।आखिरकार उपचार के 5 दिन बाद मिराजुल एवं 7 दिन बाद शिवनंदन ने कोरोना को मात देते हुये जीवन की जंग जीत ली।दोनों के हालत में सुधार होने के बाद लक्षण रहित पाये जाने के बाद हॉस्पिटल से उन्हें छुट्टी दे दी गई।दोनों अब काफी स्वस्थ है एवं चिकित्सक की निगरानी में दवाईयां लेते हुये कोविड 19 के तहत जारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन कर रहे है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!