Video of Couple in Bike: दुर्ग जिले में चलती बाइक में रोमांस करने और अश्लीलता फैलाने वाले कपल गिरफ्तार, चोरी की निकली बाइक

दुर्ग। Video of Couple in Bike : जिले में बीते दिन चलती बाइक में रोमांस और अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ था, जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार कपल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिस बाइक में कपल सवार थे वह बाइक चोरी की थी, जिसे युवक ने बिना किसी डॉक्यूमेंट के 9 हजार रूपये में ख़रीदा था और कुछ दिनों से लगातार इस बाइक से स्टंट कर रहा था।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

 

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

 

दरअसल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर बाइक सवार कपल तक पहुची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीँ पुलिस ग्लोब चौक में इस मामले में क्राइम सीन रीक्रिएट करने जा रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है।

बता दें कि दुर्ग जिले में चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई नजर आ रही थी। वो लड़के को गले लगाए हुए थी। वहीँ दोनों पूरे शहर में ऐसे ही घूमते नजर आए। इस दौरान उनके दोस्त दूसरी गाड़ियों में पीछे चल रहे थे।