Advertisement

प्रदेश में दारु नहीं बल्कि दवा की जरूरत है,सरकार वैक्सीनेशन को बढ़ाए और चिकित्सकीय संसाधनों को जुटाने में लगाए अपनी उर्जा:- साहू*

*प्रदेश में दारु नहीं बल्कि दवा की जरूरत है,सरकार वैक्सीनेशन को बढ़ाए और चिकित्सकीय संसाधनों को जुटाने में लगाए अपनी उर्जा:- साहू*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

*खरोरा:——*। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा की ओर से प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी लॉकडाउन के दौरान कराए जाने की बात पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए युवा कार्यकर्ता लिलेश कुमार साहू ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश के लोगों को शराब की नहीं बल्कि दवा,ऑक्सीजन और बेड की जरूरत है। इस वक्त मेडिकल संसाधनों के अभाव से लोगों की जान जा रही है सरकार इस पर फोकस ना कर होम डिलीवरी शराब की व्यवस्था पर जोर दे रही है।लिलेश साहू ने कहा है कि न केवल प्रदेश के छोटे बड़े व्यापारी बल्कि आम लोगों तक आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रही है इन सामग्रियों की उपलब्धता पर ध्यान देने के बजाय सरकार को शराब की चिंता सता रही है यह प्रदेश और प्रदेशवासियों के लिए दुर्भाग्य का विषय है।
कुछ एक घटनाओं की आड़ लेकर खुद को जायज ठहराना गलत
साहू प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के उस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर विषाक्त चीजों के सेवन से लोगों की जान जा रही है इन कुछ घटनाओं को सरकार अपने निर्णय का कवच नहीं बना सकती। शराब नहीं मिलने के कारण दो-चार लोगों की यह जान गई भी है तो यहां हर जिले में रोजाना 1000 से भी ऊपर लोगों की जान अच्छी स्वास्थ्य सेवा नहीं मिलने के कारण जा रही है ऐसे में पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ आवश्यक दवाओं और आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना ज्यादा जरूरी हैं।

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट…..

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47