Advertisement

कोविड वेक्सीनेसन सेंटर जाकर कोविड-19 का टीका अवश्य लगाएं, सोशल मीडिया के अफवाहों से रहें दूर–टिंकू देवांगन*

*कोविड वेक्सीनेसन सेंटर जाकर कोविड-19 का टीका अवश्य लगाएं, सोशल मीडिया के अफवाहों से रहें दूर–टिंकू देवांगन*

 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव  युवा जनता कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष टिंकू देवांगन ने बयान जारी करते हुए कहा कि देश में लगातार कोरोना महामारी का संक्रमण कम नहीं हो रहा है, कोरोना की दुसरी लहर किसी विभीषिका से कम नहीं है कितनी हि जानें जा चुकी हैं कितने बच्चे अनाथ हो गये.. कई परिवार तबाह हो गए.इसके नियंत्रण हेतू.. इस समय 18 से 44 साल तक एवं 45 साल से ऊपर के उम्र वालों को अलग अलग चरणबद्ध वैक्सीन लगवाया जा रहा है आप सभी कोविड वेक्सीनेशन सेंटर जाकर कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगाईए और सुरक्षित रहिए, आज कल लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न प्रकार की अफ़वाहें समाज में फैलाई जा रही है जबकि इस अफवाह का हकीकत से कोई वास्ता नहीं है, भारत देश दुनिया के वैज्ञानिकों व डाक्टरों ने वैक्सीन बनाई है जो कि कई स्तर के जांच परीक्षण से होकर गुजरी है। ऐसे में इन वैक्सीन की मान्यता भी विभिन्न स्थानों से मिली हुई है, जिसके बाद ही शासन द्वारा आम लोगों को ये वैक्सीन लगवाई जा रही है ऐसे में समाज के लोगों से अपील करना चाहुंगा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना देते हुए, खुद को, परिवार को,गांव को सुरक्षित करने के लिए वैक्सीन जरूर लगाएं। अगर कोई ऐसी अफवाह फैला रहा तो स्थानीय प्रशासन अथवा थाने को इसकी सूचना दें.

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट……

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57