अपराधछत्तीसगढ़राज्य

कवर्धा में तंबाकू के लिए ली पत्नी की जान

कवर्धा में तंबाकू के लिए ली पत्नी की जान

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

कवर्धा, छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में तंबाकू देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामलो तरेगांव थाना क्षेत्र के रब्दा गांव का है। यहां के बुधराम बैग ने अपनी पत्नी से तंबाकू की मांग की। लेकिन बिराजोंनी बाई ने तंबाकू देने से इंकार कर दिया। इस पर बुधराम ने उसकी लाठियों से पिटाई कर दी। इसके चलते उसकी मौत हो गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बुधराम ने अपने दामाद कुमार सिंग को बताया कि वह रात में एक कार्यक्रम में गया था और सुबह लगभग चार बजे तक वहां रहा, इस दौरान उसने शराब भी पी। सुबह घर आने पर तंबाकू की मांग की तो पत्नी ने इंकार कर दिया, इस पर गुस्से में उसने लाठियों से उसकी पिटाई की, इसके चलते उसकी मौत हो गई।

बुधराम के दामाद की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!