
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
अडाणी समूह पर लगे आरोपों की जांच करें रिजर्व बैंक और सेबी : कांग्रेस
अडाणी समूह पर लगे आरोपों की जांच करें रिजर्व बैंक और सेबी : कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडाणी समूह पर लगाए गए आरोपों की जांच भारतीय रिजर्व बैंक और सेबी को करनी चाहिए क्योंकि भारत की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता और सुरक्षा इन संस्थानों की जिम्मेदारी है। .
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि इस कारोबारी समूह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच नजदीकी रिश्ते हैं और इस समूह को इसका फायदा हुआ है।.









