Advertisement

Aaj ka Panchang, 28 January 2023: आज भीष्म अष्टमी पर बनें ये शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang, 28 January 2023: आज शनिवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। अष्टमी सुबह 8.43 बजे आरंभ होगी तथा अगले दिन सुबह तक रहेगी। आज ही भीष्म अष्टमी तथा रथ सप्तमी का भी पर्व मनाया जाएगा। पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। पंचांग के अनुसार सूर्योदय सुबह 7.14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.05 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.38 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 1.00 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, शुक्ल पक्ष

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

सुबह 9.20 बजे से 10.03 बजे तक एवं दोपहर 12.55 बजे से 1.38 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 9.20 बजे से 10.03 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.38 बजे से 2.21 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.04 बजे से 3.47 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 4.30 बजे से 5.13 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 3.14 बजे से 4.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka rahukaal) का समय आज सुबह 11.13 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा। सुबह 8.43 बजे से सायं 8.48 बजे तक भद्रा का भी साया रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05