छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर : मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें किया नमन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पंजाब केसरी के नाम से प्रसिद्ध अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि लाला जी ने स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। ब्रिटिश हुकूमत का विरोध करते हुए उन्होंने अपने जान न्यौछावर कर दिए। लाला जी ने कहा था ‘मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी’। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि लाला जी की कही बात सच साबित हुई और उनकी शहादत ने आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। ऐसे वीर अमर बलिदानी लाला जी के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!