Advertisement

Aaj ka Panchang, 29 January 2023: आज रविवार को रहेंगे ये शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय भी जानिए

Aaj ka Panchang, 29 January 2023: आज रविवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी-नवमी तिथि है। अष्टमी प्रातः 9.05 बजे तक है, उसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.06 बजे होगा। चन्द्रोदय 12.13 बजे तथा चन्द्रास्त सुबह 1.58 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 4.31 बजे से 5.14 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 4.31 बजे से 5.14 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.46 बजे से 11.29 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.12 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.39 बजे से 2.22 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.34 बजे से 1.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 4.36 बजे से 5.57 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.57 बजे से 11.19 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.02 बजे से 3.23 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.06 बजे से रात्रि 9.23 बजे तक शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रवि योग रात्रि 8.21 बजे से अगले दिन सुबह 7.14 बजे तक रहेगा। दोपहर 3.18 बजे से 4.49 बजे तक अमृत काल तथा दोपहर 2.29 बजे से 3.12 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर 12.18 बजे से 1.02 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05