Advertisement

भारतीय खाद्य निगम के औरंगाबाद और अमरावती स्थित क्षेत्रीय कार्यालय तत्काल प्रभाव से परिचालन में आए : रावसाहेब दानवे

महाराष्ट्र में औरंगाबाद और अमरावती में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के दो क्षेत्रीय कार्यालय तत्काल प्रभाव से परिचालन में आ जाएंगे। इस घोषणा के साथ ही, राज्य मंत्री श्री रावसाहेब दानवे ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज महाराष्ट्र के औरंगाबाद और अमरावती में एफसीआई के दो अतिरिक्त कार्यालय मराठवाड़ा और पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र में परिचालन को सुगम बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से अस्तित्व में आ जाएंगे।”

दानवे ने कहा, “इसके साथ ही, मराठवाड़ा और पश्चिमी विदर्भ के किसान, पीडीएस लाभार्थी, एनजीओ, सरकारी एजेंसियां और उपभोक्ता व्यापक स्तर पर लाभान्वित होंगे। इन कार्यालयों के खुलने के साथ ही, कुशलता से काम कराने के लिए एफसीआई के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से संपर्क करना सुविधाजनक होगा।”

दानवे ने कहा, “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में आने वाले लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय खाद्य निगम की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं, एफसीआई इस देश के किसानों से उपज की खरीद के लिहाज से एक भरोसेमंद संस्थान के रूप में काम करता रहा है। देश के साथ ही महाराष्ट्र राज्य में अपने विभिन्न कार्यालयों के माध्यम से एफसीआई कुशलता के साथ काम करता रहा है। कोविड के दौर में एफसीआई की भूमिका खासी अहम रही है और मैं इस देश के लोगों के लिए अथक परिश्रम करने पर इस संस्थान पर गर्व करता हूं।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

महाराष्ट्र राज्य में एफसीआई गोवा सहित अपने 6 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से परिचालन में है। महाराष्ट्र के वर्तमान ढांचे में बोरीवली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय जो मुंबई और उपनगरीय क्षेत्र को सेवाएं दे रहा है, पनवेल कार्यालय रायगढ़ को सेवाएं दे रहा है, पुणे कार्यालय दक्षिणी मराठवाड़ा और पश्चिम महाराष्ट्र व कोंकण पट्टी को सेवाएं दे रहा है, नागपुर कार्यालय पूरे विदर्भ और मनमाड स्थित कार्यालय नासिक, खंडेश और मराठवाड़ा के बड़े हिस्से को सेवाएं दे रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Q6FQ.jpg

नए क्षेत्रीय कार्यालय तत्काल प्रभाव से परिचालन में आ जाएंगे, उनके दायरे में आने वाले राजस्व जिले उनके सामने प्रदर्शित किए गए हैं। दैनिक गतिविधियों के साथ ही भंडारण क्षमताओं के प्रबंधन के पूरा परिचालन, जरूरत के आधार पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली और खरीद परिचालन के लिए उठान आदि की निगरानी संशोधित ढांचे के तहत क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिए गए “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के दिशानिर्देश पर केन्द्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी के मार्गदर्शन में विभाग निरंतर कार्य जारी रखेगा। उन्होंने कहा, “आज, मैं मंत्री पीयूष गोयल जी के सतत् मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए आभार प्रकट करता हूं।”

उद्देश्यों को पूरा करने के क्रम में, एफसीआई अपने आंचलिक कार्यालयों, मंडलीय कार्यालयों, क्षेत्रीय कार्यालयों और डिपो के माध्यम से परिचालन करता है। पांच आंचलिक कार्यालय (पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, उत्तर, उत्तर पूर्व) और 26 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। राजस्व संभागीय कार्यालय हरेक क्षेत्रीय कार्यालय के तहत परिचालन करते हैं।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57