Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन, 20 से ज्यादा पार्टियों को शामिल होने का निमंत्रण, कई दलों ने जताई असमर्थता

भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन, 20 से ज्यादा पार्टियों को शामिल होने का निमंत्रण, कई दलों ने जताई असमर्थता

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन हो रहा है. यात्रा के समापन के मौके पर कांग्रेस की ओर से 20 से ज्यादा विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. हालांकि कुछ दलों ने इसमें शामिल होने में अपनी ओर से असमर्थता जताई है.

कई नेताओं ने हामी भी भरी है. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि इस रैली में नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना, द्रमुक और कुछ अन्य दलों के नेताओं अथवा प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है. वहीं, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी जैसी पार्टियों के शामिल होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

एक साथ खड़ा होगा विपक्ष: जम्मू कश्मीर में रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष में बिखराव की धारणा को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष में मतभेद जरूर हैं, लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ एक साथ खड़ा होगा और लड़ेगा. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि एक तरफ कांग्रेस का नजरिया है और दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस का अहंकार के साथ नफरत की राजनीति है. उन्होंने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि विपक्ष बिखरा हुआ है. मतभेद हैं… लेकिन विपक्ष साथ खड़ा होगा, लड़ेगा.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पीएम मोदी के कारण राहुल फहरा सके लाल चौक पर तिरंगा- बीजेपी: विचारधारा को लेकर राहुल गांधी के बयान की बीजेपी ने निंदा की है. बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी को यह स्वीकार करना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा बनाये गये बेहतर माहौल की वजह से ही वह श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सके. बीजेपी सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किया, जिससे घाटी में शांति का माहौल बनाया और अब स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जा रहा है.

यात्रा का आज हो रहा समापन: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन हो रहा है. यात्रा के 135 दिनों के बाद समापन हो रहा है. अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक 3 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा किये. आज यानी सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी में झंडा फहराएंगे और भारत जोड़ो यात्रा स्मृति चिन्ह का अनावरण करेंगे.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57