Advertisement

अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीद बिक्री करने के मामले मे 02 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार।

अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीद बिक्री करने के मामले मे 02 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार।
विधि से संघर्षरत बालको से 1.5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल किमती लगभग 15000, एवं घटना मे प्रयुक्त बुलेट वाहन बरामद।
एक अन्य आरोपी से नगद 11000 रूपय बरामद।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि बगीचा बतौली रोड से 02 नाबालिक लड़के बुलैट वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने हेतु अंबिकापुर लेकर जा रहे हैं,

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

उक्त सूचना पर थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय द्वारा बिलासपुर चौक बतौली के पास संदेहियो की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, 02 विधि से संघर्षरत बालको के कब्जे से 1.5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 15000 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट वाहन जप्त किया गया हैं, विधि से संघर्षरत बालको से जप्त गांजा के बारे मे पूछताछ करने पर विक्रम गढ़वाल सा. खैरबार अंबिकापुर एवं ठाकुर प्रसाद यादव साकिन बगीचा के द्वारा गांजा खरीद बिक्री में सहयोग करने की जानकारी दी गई, विधि से संघर्षरत बालको के निशानदेही पर मामले मे शामिल अन्य आरोपी ठाकुर प्रसाद यादव एवं विक्रम गढ़वाल की भी गिरफ़्तारी की गई हैं, मामले मे ठाकुर प्रसाद यादव के कब्जे से गांजा खरीद बिक्री की रकम 11000 रुपये नगदी जप्त किया गया है, मामले मे अपराध सबूत पाए जाने से सदर धारा 20 (B), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।

कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली उनि प्रमोद कुमार पाण्डेय, आरक्षक राजेश खलखो, पंकज लकड़ा, विजय सोनवानी, बिजेन्द्र सिंह, प्रदीप एक्का, भगलू पैकरा शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM