Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कोर्ट में पेश किया 5 हजार पन्नों का चालान…

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चालान पेश कर दिया। 5503 पन्नों के चालान में ईडी ने 17 करोड़ का लेनदेन बताया गया है।

उधर, कोर्ट ने जिला माइनिंग अधिकारी एसएस नाग और संदीप कुमार नायक तथा दीपेश टांक, और राजेश चौधरी को 14 दिन यानि 13 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया

ईडी ने सोमवार को निखिल चंद्राकर, एस एस नाग, संदीप कुमार नायक, दीपेश टांक और राजेश चौधरी समेत कैलाश तिवारी, रजनीकांत तिवारी और अनुराग चौरसिया समेत 10 आरोपियों के खिलाफ किया चालान पेश किया। चालान विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया।सभी 10 आरोपियों के खिलाफ करीब 178 पन्नो की परिवाद और 5503 पन्नो में चालान प्रस्तुत किया है। चालान में सभी आरोपियों के खिलाफ करीब 17 करोड़ रुपयों के लेनदेन का चार्ज फ्रेम किया गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

चालान में कैलाश तिवारी, रजनीकांत तिवारी और अनुराग चौरसिया को नया अभियुक्त बनाया गया है। ईडी ने सीआरपीसी की धारा 173 के तहत लिफाफा बंद आवेदन पेश किया, जिसमे जांच के दौरान आगामी दिनों में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी और चालान पेश करने की मांगी अनुमति। कोर्ट ने इसके लिए अनुमति दे दी। चालान पर अगली सुनवाई 14 फरवरी को होगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM