Advertisement

इन गाड़ियों में मिलेगी अतिरिक्त कोच की सुविधा…

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 4 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।

गाड़ी संख्या 18201/18202 दुर्ग- नौतनवा-दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी3 कोच की सुविधा दुर्ग से 1 से 24 फरवरी तक तथा नौतनवा से 3 से 26 फरवरी तक तक उपलब्ध रहेगी ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गाड़ी संख्या 18203/18204 दुर्ग- कानपुर-दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी3 कोच की सुविधा दुर्ग से 5 फरवरी से 28 फरवरी तक तथा कानपुर से 6 फरवरी से 1 मार्च तक तक उपलब्ध रहेगी ।

गाड़ी संख्या 18239/18240 कोरबा-इतवारी-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से 1 फरवरी से 28 फरवरी तक तथा इतवारी से 2 फरवरी से 1 मार्च तक उपलब्ध रहेगी।

गाड़ी संख्या 12856/12855 इतवारी-बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा इतवारी से 2 फरवरी से 1 मार्च तक तथा बिलासपुर से 2 फरवरी से 2 मार्च तक उपलब्ध रहेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57