Advertisement

Budget Session : आज से संसद का बजट सत्र शुरू : कल पेश होगा मोदी सरकार का अंतिम बजट….

दिल्ली। Budget Session : संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. बजट सत्र हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है. सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण हो गयी है. इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी. 1 फरवरी यानी कल संसद में आम बजट पेश किया जाएगा.

यह नरेंद्र मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट है. मोदी सरकार साल 2014 से अब तक कुल 9 बजट पेश कर चुकी है और इस साल 10वां बजट पेश करने जा रही है. विपक्ष महंगाई, चीन की सेना की घुसपैठ, BBC की डॉक्यूमेंट्री, कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा ,राम रहीम की परौल जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है. विपक्षी पार्टियां राष्ट्रपति के अभिभाषण का भी बहिष्कार कर सकती हैं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें 27 दलों के 37 नेता मौजूद रहे. केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हम सदन को बेहतर ढंग से चलाने के लिए विपक्ष का सहयोग चाहते हैं. हम सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि बैठक में कांग्रेस और सपा के नेता मौजूद नहीं थे. हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने लेटर लिखकर बता दिया था कि वे मौसम के चलते कश्मीर में फंसे हैं, इसलिए उनके नेता नहीं आ सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57