Advertisement

वजाइना में गांठ होना है जानलेवा, जानें कैसे पहचानें इसके लक्षण और क्या हैं बचाव के उपाय

महिलाएं घर परिवार का ख्याल तो अच्छे से रखती हैं, लेकिन अपनी सेहत को लेकर अक्सर लापरवाह हो जाती हैं। महिलाओं में कई ऐसे जेनिटल हेल्थ इश्यू हैं जिसे वो सीरियसली नहीं लेती हैं। और यही समस्याएं आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप धारण करती हैं। इन्हीं जेनिटल इश्यू में से एक है वेजाइनल सिस्ट। ये सेहत से जुड़ी एक ऐसी परेशानी है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती हैं।

क्या है वेजाइनल सिस्ट?

वेजाइनल सिस्ट वजाइना के मुख के आस-पास विकसित होती है। योनि सिस्ट हवा या पस के ज़रिए योनि की लाइन में गांठ के रूप में होती है। योनि सिस्ट सूक्ष्म आकार की होती है तो कोई समस्या नही होती, लेकिन अगर सिस्ट का आकार समय के साथ बढ़ रहा है और दर्द कर रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। वेजाइनल सिस्ट योनि की लाइन में गांठ के रूप में होती है। योनि के आसपास की यह गांठ सामान्य तौर पर तीन प्रकार की होती है। जिसे योनि समावेशन सिस्ट, गार्टनर डक्ट सिस्ट और बर्थोलिन सिस्ट के नाम से जाना जाता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

ये हैं वेजाइनल सिस्ट के सामान्य लक्षण

  1. वजाइना की दीवार पर ऊपर की ओर गांठ दिखना
  2. टैम्पोन डालते समय दर्द होना
  3. सेक्सुअल इंटरकोर्स में परेशानी
  4. इनग्रोन हेयर
  5. स्किन टैग
  6. दाद भी है वजह
  7. योनी में मस्से की समस्या

वेजाइनल सिस्ट से हो सकता है कैंसर का खतरा

वेजाइना में गांठ की समस्या जानलेवा हो सकती है। इससे पेशाब करने में दर्द या पेल्विक पेन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी ऐसे ही किसी लक्षण का सामना कर रही हैं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। क्योंकि ये गांठ कैंसर का रूप ले सकती है।

ये हैं बचाव के उपाय

ज़्यादातर योनि सिस्ट आकर में बेहद छोटे होते है जिस वजह से किसी भी तरह के इलाज की जरूरत नही होती है। लेकिन अगर वेजाइना में सिस्ट का आकार में बढ़ने लगे और वह दर्द का कारण बन रहा है तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। साथ ही ऐसे समय में इसका इलाज जरूरी है। इस तरह के योनि सिस्ट का नियमित तौर पर परीक्षण करके उसमें परिवर्तन और आकार में वृद्धि की जांच की जाती है। यदि सिस्ट बड़ी हो जाती है या किसी तरह का गंभीर लक्षण दिखाई देता है, तो डॉक्टर सिस्ट को हटाने के लिए सर्जरी की सलाह देते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57