Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: अरपा महोत्सव गतिविधियों के तहत अरपा आरोग्यम योग महोत्सव 6 से 8 फरवरी को

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: अरपा महोत्सव गतिविधियों के तहत अरपा आरोग्यम योग महोत्सव 6 से 8 फरवरी को

अरपा महोत्सव गतिविधियों के तहत अरपा आरोग्यम योग महोत्सव

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला प्रशासन द्वारा जीपीएम जिले के स्थापना दिवस पर हर साल की तहत इस साल भी 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 फरवरी से विभिन्न खेल गतिविधियां, 4 फरवरी को मैराथन और 5 फरवरी को सायक्लोथान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वस्थ एवं समग्र जीवनशैली के लिए अरपा आरोग्यम योग महोत्सव का भी आयोजन 6 से 8 फरवरी तक किया जा रहा है। इसमें योग आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं परामर्श शामिल है। यह कार्यक्रम दत्तात्रेय गार्डन गौरेला में प्रातः 6 से 8 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक रखा गया है। अरपा आरोग्यम में शामिल होने के लिए पंजीयन एवं जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर +91-9399744250 और +91-8839895403 पर सम्पर्क कर सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57