Advertisement

Share Market : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हुई बढ़ोतरी, सेंसेक्स 375 अंक ऊपर

नई दिल्ली : पिछले कुछ समय से शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही थी। वहीं आज घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ शुरू हुई। इस दौरान सेंसेक्स लगभग 400 अंक चढ़ा। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 17700 के आसपास कारोबार करता दिख रहा है। फिलहाल (Sensex Opening Bell) सेंसेक्स 270.89 अंकों की बढ़त के साथ 60,203.13 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं निफ्टी 61.20 अंकों की मजबूती के साथ 17660 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में जहां टाइटन के शेयरों में 5% प्रतिशत की तेजी दिख रही है वहीं अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट दिख रही है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 417 अंक मजबूत होकर 60350, निफ्टी 111 अंक बढ़कर 17721 और बैंक निफ्टी 350 अंक चढ़कर 41019 पर ओपन हुआ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अदाणी समूह के तीन स्टॉक्स ASM लिस्ट में
अदाणी ग्रुप की 3 कंपनियों के शेयरों को शॉर्ट टर्म के लिए ASM यानी एडिशनल सर्विलांस मेजर्स लिस्ट में डाल दिया गया है। अदाणी ग्रुप के इन शेयरों को ASM में शामिल करने का मकसद शेयरों में उतार-चढ़ाव को कम करना है। लिस्ट में शामिल होने के बाद इन शेयरों की निगरानी भी बढ़ जाएगी। अदानी एंटरप्राइसेज, अदानी पोर्ट और अबुंजा सीमेंट को ASM में डाला गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57