Amul Hikes Milk Price: महंगाई का झटका, अमूल ने 3 रुपए बढ़ाए दूध के भाव

Amul Hikes Milk Price। बजट में आम आदमी के लिए कई राहत देने वाली घोषणाएं की गई थी, लेकिन इस खुशी के बीच एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। अमूल कंपनी ने दूध के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। अमूल कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि दूध की बढ़ी हुई कीमतें आज यानी 3 फरवरी से ही लागू हो जाएगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

अब 54 रुपए में मिलेगा 1 लीटर दूध

अमूल कंपनी का आधा लीटर दूध अब 27 रुपए का मिलेगा, वहीं 1 लीटर पैकेट के लिए 54 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध का आधा किलो का पैकेट अब 33 रुपए और इसी क्वॉलिटी का दूध 1 लीटर के लिए 66 रुपए में मिलेगा।

गाय के दूध की कीमत भी बढ़ी

अमूल कंपनी ने गाय के दूध की कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी है। अब गाय के 1 लीटर दूध की कीमत 56 रुपये हो गई है, वहीं गाय का आधा लीटर दूध 28 रुपए में मिलेगा। भैंस का A2 दूध अब 70 रुपए प्रति किलो में मिलेगा।

बीते 1 साल में अमूल ने बढ़ाए 8 रुपए दाम

कांग्रेस ने अच्छे दिन का कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है कि केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने लिखा है कि अमूल कंपनी ने बीते 1 साल में 8 रुपए प्रति लीटर तक दूध के दाम बढ़ा दिए हैं।