Advertisement

कांग्रेस नेता के राजू पहुंचे रायपुर, मंत्री कवासी लकमा और शिव कुमार डहरिया ने किया स्वागत

रायपुर: कांग्रेस नेता के राजू आज सुबह रायपुर पहुंचे. इस दौरान माना एयरपोर्ट पर मंत्री कवासी लखमा और शिव कुमार डहरिया ने उनका स्वागत किया. के. राजू अखिल भारतीय कॉंग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक (अनुसूचित जाति/जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग) की जिम्मेदारी संभाल रहे है.

CG News : बता दें कि नवा रायपुर के मेला मैदान में अधिवेशन होगा. 5 से 6 हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. वरिष्ठ पदाधिकारियों के रूकने के लिए बड़े होटल बुक किए जा चुके हैं. 16 समिति बनाकर काम बांटने की व्यवस्था की गई है. कुछ समितियों का जिम्मा संभावित मंत्रियों में बांट भी दिया है. हर कमेटी में एक मंत्री और एक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी को रखा गया है.अधिवेशन के आयोजन के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कुमारी शैलजा भी पहुंचेगी रायपुर 

CG News : आज से तीन दिवसीय दौरे पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा छत्तीसगढ़ आ रही है. दोपहर 1.35 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी. जिसके बाद दोपहर 2 बजे राजीव भवन लीडरशिप डेव्हलपमेन्ट मिशन कि बैठक में शामिल होगी. जिसके बाद 4 फरवरी को विधायकों के साथ बैठक और चर्चा करेंगी. वहीं 6 फरवरी को रात्रि 9 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57