
पुर्वजों के रिती रिवाज से जुड़ा हुवा रमजा इन्द्र पुजा महोत्सव
गुमला जिला रायडीह प्रखण्ड थाना सुरसांग, अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोब्जा के रमजा ग्राम में हर वर्ष की भांती ईन वर्ष 20/11/2024,दिन बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इन्द्र पुजा महोत्सव मनाया गया, रमजा ग्राम में इन्द्र पुजा महोत्सव क्षेत्र की परम्परा सभ्यता, संस्कृति,रिती रिवाज, से जुड़ा हुवा है, कार्तिक पुर्णिमा के 5, वें दिन याने अग्हन महिना के पंचमी तिथी को बैगा, पुजार, पहान,और ग्रामीणों के जरिए देवताओं के राजा देवराज इन्द्र का पुजा पाठ होते आ रहा है, नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ!
इन्द्र पुजा महोत्सव आयोजन समिति रमजा के द्वारा रात्री नागपुरी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सम्पन्न हुवा,ईस कार्य क्रम में मुख्य गायक कलाकार-कलाकारा, रामधन साय, अशोक सिंह, जितेन्द्र गोप,गुलाब उरांव, शुनिल कुमार चौहान,पुर्णिमा देवी,लक्ष्मी देवी निलम कुमारी, गौतम सिंह तथा उनके साजिन्दा कलाकारों के द्वारा नागपुरी कार्य क्रम का प्रस्तुती हुवा, विश्व हिन्दु परिषद के कार्य कर्ता हुवे मुख्य अतिथी केशवचन्द्र साय, (विभाग मंत्री) विश्व हिन्दु परिषद, बजरंगदल गुमला झारखण्ड, ने मंचिय कार्य क्रम को दिप प्रज्वलित कर उद्धाटन किया, साय ने लोगों को संबोधित करते हुवे कहा की इन्द्र पुजा महोत्सव हमारे सनातन धर्म के लिए अती जरुरी है,क्यों की हम सभी लोग खेती बारी से ही अपना जिवन यापन कर रहे हैं, खेती बारी के लिए समय पर वर्षा पानी का होना आवश्यक है, परम्परागत सांस्कृतिक को बंचाए हुवे है!
रमजा ग्राम में जानकारी के मुताबिक पिछले 1940-42, ईसवी से इन्द्र पुजा महोत्सव होते आ रहा है,एक कुंजबन (आंखड़ा) का निर्माण हुवा रहता है, संध्या देवराज इन्द्र का पुजा के पश्चात आंखड़ा में मर्दानी झुमर और पारम्परिक वाद्य यंत्र ढाक, ढोलक, मांदर, करताल, सहनाई, नगाड़ा के साथ मर्दानी झुमर नृत्य होता है, ईस कार्य क्रम में आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे बैगा, विजय बैगा, पहान पुजार, बिहारी उरांव, सुखराम उरांव, भुषन उरांव, अध्यक्ष, रोहित उरांव, सचिव, विश्वनाथ सिंह, सदस्य यदुनाथ सिंह, विश्वनाथ सिंह, जगदीश सिंह तथा अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।










