Advertisement

नशे में मदहोश बैल ने युवक को बुरी तरह से किया जख्मी रायपुर रेफर

नशे में मदहोश बैल ने युवक को बुरी तरह से किया जख्मी रायपुर रेफर

बिश्रामपुर -नशे में धुत बैल ने युवक पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया जिसे गंभीर अवस्था में रायपुर उचित इलाज हेतु रेफर किया गया है युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बिश्रामपुर के वार्ड क्रमांक दो निवासी राकेश आ अच्छेलाल तो जनवरी की रात नैनपुर स्थित इंदिरा प्लांट से ड्यूटी कर घर पैदल जा रहा था जिसे नशा धुत बैल जानलेवा हमला कर दिया । सड़क में गिरा युवक राकेश अचेत अवस्था में पड़ा रहा जबकि बैल बार-बार कई घातक हमला किया। रात्रि 11:30 बजे घटना की जानकारी समीप के ही रहने वाले महेश को लगी तब लोगों के सहयोग से घरवालों को सूचना दे कर तत्काल केंद्रीय चिकित्सालय विश्रामपुर लाया गया यहां से मिशन चिकित्सालय अंबिकापुर वहां से स्थिति गंभीर को देखते हुए उसे रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल भेजा गया। बताया जाता है कि युवक राकेश रोज की भांति ड्यूटी कर बस से कॉलोनी मे उतरा था वहां से वह पैदल अपने घर जा रहा था जहां नशा में धुत बैल हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया जिससे गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य हिस्सों में भी काफी चोटे आई हैं। हमलावर बैल के संबंध में बताया जाता है कि नशेड़ी युवक उसे हर दिन मुनक्का खिला दे रहे हैं जिससे वह पागल की तरह लोगो के ऊपर हमला कर दे रहा । इससे पूर्व भी डिपार्टमेंटल में एक सांड नशेड़ी यूको ने मजाक मजाक में मुनक्का एवं दारू खिला खिला कर उसे पागल कर दिया था जिससे वह बुरी तरह से आक्रामक हो गया था और दर्जन से ऊपर लोगों को घायल कर दिया था। वन विभाग में उसे अपने कब्जे में लेकर जंगल में ले जाकर छोड़ा तब लोगों ने राहत की सांस ली थी। नशेड़ी युवकों ने पुनः बैल को नशा पान करा कर हमलावर बना दिया है। बाहर हाल वार्ड के महेंद्र महेश, विनोद अशोक, पंकज टंडन अशोक आदि लोगों ने नगर पंचायत से नशे से हमलावर बने बेल को पकड़ कर अन्यत्र छोड़ने की मांग की है। उधार बैल के हमले से जख्मी राकेश के स्वास्थ्य के संबंध में उनके जेष्ठ भ्राता रविंद्र ने जानकारी दी है कि अभी उसकी स्थिति ठीक है इस खबर से लोगो राहत की सांस ली है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57