इंडिगो की महीनेभर में दूसरी चूक, DGCA की नोटिस

इंडिगो एयरलाइंस ने एक महीने के अंदर ऐसा दूसरी बार किया है। इससे पहले एयरलाइंस ने 13 जनवरी को इंदौर जाने वाले यात्री को नागपुर पहुंचा दिया था। अब की बार इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली से पटना जाने के लिए निकले पैसेंजर को उदयपुर पहुंचा दिया। यात्री की शिकायत के बाद एयरलाइंस को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसे वापस दूसरे दिन पटना के लिए रवाना किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

यात्री की शिकायत के बाद DGCA ने एयरलाइंस कंपनी से जवाब मांगा है। बोर्डिंग से पहले बोर्डिंग पास को नियमानुसार दो बिंदुओं पर चेक किया जाता है तो वह गलत फ्लाइट में कैसे चढ़ गया?

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

DGCA के अधिकारी ने बताया- यात्री का नाम अफसर हुसैन है। हुसैन ने इंडिगो की फ्लाइट 6E-214 में पटना के लिए टिकट बुक की थी। 30 जनवरी 2023 को हुसैन अपनी फ्लाइट के तय समय पर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए। लेकिन गलती से उन्हें फ्लाइट नंबर 6E-319 में बैठा दिया गया, जो उदयपुर जा रही थी। एयरलाइन उसी दिन यात्री को वापस फ्लाइट से दिल्ली लाई। दिल्ली में एक दिन स्टे करने के बाद 31 जनवरी को उसे फ्लाइट से पटना के लिए भेजा गया।