Advertisement

राजिम माघी पुन्नी मेला 5 फरवरी से 18 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों की होगी शानदार प्रस्तुति..देखिए पूरी लिस्ट

गरियाबंद-राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन 5 फरवरी माघ पूर्णिमा से 18 फरवरी महाशिवरात्रि तक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन शाम 5.30 बजे से रात 10 बजे तक छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों की होगी शानदार प्रस्तुति होगी। मेला के प्रारंभ दिवस 5 फरवरी को रंग सरोवर के भूपेंद्र साहू बारुका और स्वर्णा/गरिमा दिवाकर रायपुर की शानदार प्रस्तुति होगी। इसके बाद 6 फरवरी को पद्मश्री डॉ ममता चंद्राकर रायपुर, 7 फरवरी को अल्का परगनिहा रायपुर, 8 फरवरी को पी.सी. लाल यादव गण्डई, पद्मश्री ऊषा बारले भिलाई, 9 फरवरी को ननकी ठाकुर, चम्पा निषाद रायपुर, 10 फरवरी को हिम्मत सिन्हा छुरिया, 11 फरवरी को गोरेलाल बर्मन रायपुर, 12 फरवरी को अनुराग शर्मा रायपुर, 13 फरवरी को दुष्यंत हरमुख भिलाई, 14 फरवरी को दिलीप षडंगी रायगढ़, आरु साहू नगरी,15 फरवरी को सुनील सोनी दुर्ग, 16 फरवरी को रिखी क्षत्रीय भिलाई, पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर लाटाबोड़, 17 फरवरी को दीपक चंद्राकर अर्जुन्दा और 18 फरवरी को सुनील तिवारी रायपुर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57