STATE NEWS : स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सभी रह गए दंग, जानिए क्या है वजह

Pudducherry Assembly: स्कूली छात्रों को यूनिफॉर्म, साइकिल और लैपटॉप उपलब्ध नहीं कराने के विरोध में डीएमके विधायक स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर पुडुचेरी विधानसभा हॉल पहुंचे। विधायकों का आरोप है कि स्कूल का सेशन खत्म होने वाला है लेकिन सरकार ने स्टूडेंट्स को अब तक यूनिफॉर्म और साइकिल नहीं दी है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर विधानसभा पहुंचे DMK MLAs

शुक्रवार (3 फरवरी) सुबह पुडुचेरी विधानसभा का सत्र शुरू होने पर विपक्ष के नेता शिवा के नेतृत्व में DMK विधायक नाजिम, अनिबल केनेडी, संपत, सेंथिलकुमार और नागा त्यागराजन स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर और किताबों का बैग लेकर साइकिल पर आए। इससे हड़कंप मच गया। स्कूल का साल खत्म होने वाला है लेकिन सरकार ने अब तक छात्रों को स्कूल की यूनिफॉर्म प्रदान नहीं की है। इस बात का विरोध करने के लिए विधायकों ने स्कूल की वर्दी पहनी और साइकिल पर विधानसभा आए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

सरकारी स्कूल के छात्रों को यूनिफॉर्म और किताबें नहीं मिलने का विरोध

बाद में, डीएमके के सभी विधायक विधानसभा से वॉक आउट कर गए क्योंकि राज्य के स्कूली छात्रों को यूनिफॉर्म के प्रावधान के संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई थी। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए डीएमके विपक्ष के नेता शिवा ने कहा, “डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी सरकारी स्कूल के छात्रों को यूनिफॉर्म और किताबें उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिसके विरोध में हमलोगों ने यूनिफॉर्म पहनकर विरोध जताया है।”