Advertisement

8वीं से स्नातक एवं बी.एस.सी. नर्सिंग की होगी 495 पदों पर भर्ती

रायपुर । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने 6 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से यथार्थ प्लेसमेंट सर्विस एवं बाम्बे इंटेलिजेंस सिक्यूरिटी लिमिटेड, रायपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड, सुपरवाईजर, नर्सिंग स्टाफ, मार्केटिंग स्टाफ, टेलीकॉलर, कुक, वाहन चालक, हेल्पर, कॉर्डिनेटर आदि के 495 पदों पर 8वीं से स्नातक, एम.बी.ए. बी.एस.सी. नर्सिंग, बी.टेक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8 हजार रूपये से 30 हजार रूपये प्रतिमाह की दर (अनुभव के आधार) की जाएगी।

प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57